MP: शहडोल में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
शहडोल कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक बरामद हुईं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
शहडोल कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक बरामद हुईं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुनियोजित कार्रवाई के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली थाना पुलिस लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी के मामलों की जांच और संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पढ़ें: आ गया अदालत का फरमान: छतरपुर में दिनदहाड़े हत्या के 12 दोषियों को उम्रकैद, दो साल बाद आया फैसला
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील वर्मा (26), निवासी ग्राम कोटमा, थाना सोहागपुर; मोहम्मद अहमद (38), निवासी वार्ड क्रमांक 4, कल्याणपुर, थाना कोतवाली; शुभम सरवारी उर्फ पापे (26), निवासी वार्ड क्रमांक 28, सौखी मोहल्ला, थाना कोतवाली; सुधीर केवट उर्फ छोटू (32), निवासी जमुई, थाना सोहागपुर; सागर जायसवाल उर्फ शिवम जायसवाल (24), निवासी जमुई, थाना सोहागपुर तथा विजय जायसवाल (31), निवासी जमुई, थाना सोहागपुर शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी सहित कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
