{"_id":"69a3b5beeb120484c40108b9","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-a-jewellery-shop-in-the-middle-of-the-colony-by-breaking-its-shutter-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4004865-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में फिर हुई चोरी, बीच बस्ती में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ लाखों का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में फिर हुई चोरी, बीच बस्ती में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ लाखों का माल ले उड़े चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के धरी नंबर दो में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना से दहशत फैली है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान के बाहर मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रविवार तड़के देवलौंद थाना क्षेत्र के धरी नंबर दो से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार धरी नंबर दो निवासी दुकान संचालक फूल चंद सोनी रोज की तरह शनिवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। गौरतलब है कि दुकान के ठीक पीछे ही उनका घर है और दुकान बीच बस्ती में स्थित है, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में 1500 स्थानों पर होलिका दहन, 5 दिन तक रंग-गुलाल में डूबेगी राजधानी, 4 को भव्य चल समारोह
दुकानदार के मुताबिक दुकान में रखे लगभग एक किलो चांदी और सोने के जेवरात चोरी हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग नहीं होती, जिसके चलते चोर सक्रिय हैं। बीच बस्ती में हुई इस चोरी ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास बारीकी की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि अभी हाल में ही कोतवाली के कल्याणपुर में लगातार दो दिनों में कई चोरी की वारदात हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन चोर अभी पकड़े नहीं गए हैं।

कमेंट
कमेंट X