सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Youth dies after sand laden tractor overturns villagers express anger at police Shahdol News

MP: रेत विवाद में ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने खदेड़ा; एमपी पुलिस पर छत्तीसगढ़ में हत्या का मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर बरना नदी है। इसमें रेत का खनन छत्तीसगढ़ के पसौरी गांव के लोग कर रहे थे। तभी एमपी के गांव जैतपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और खनन को रोका। इसके बाद खनन करने वाले अपने गांव  की तरफ चले गए । गांव वालों का आरोप है कि एमपी पुलिस ने रास्ते में  उनको रोका और  लाठियां मारी। इससे 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। इस मामले पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने किल्हारी थाने में एमपी पुलिस दो आरक्षकों और एक ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

MP News Youth dies after sand laden tractor overturns villagers express anger at police Shahdol News
ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवैध रेत खनन को लेकर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बरना नदी में रेत से भरा ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक सोनू चक्रवाह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को मौके से खदेड़ दिया। पुलिसकर्मी वाहन छोड़कर भाग निकले, जबकि ग्राम रक्षा समिति के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos


मारपीट के आरोप, भागते समय पलटा ट्रैक्टर
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के केल्हारी थाना प्रभारी मनीष धुर्वे के अनुसार मंगलवार सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र की चौकी दर्शिला पुलिस अवैध उत्खनन की सूचना पर बरना नदी पहुंची थी। नदी का एक हिस्सा मध्य प्रदेश के जैतपुर थाने और दूसरा छत्तीसगढ़ के केल्हारी थाने की सीमा में आता है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ सीमा में मौजूद रेत से भरे ट्रैक्टर को मध्य प्रदेश पुलिस अपने राज्य ले जाने लगी। चालक सोनू चक्रवाह ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, लेकिन अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का गुस्सा, एक सदस्य हिरासत में
हादसे के बाद नदी में मौजूद अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और मध्य प्रदेश पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस का वाहन मौके पर ही छूट गया। ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मधुर जैसवाल को पकड़ लिया और केल्हारी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनीष धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Lunar Eclipse: होली पर बना खगोलीय संयोग, चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण का योग; जानें आपके शहर में कब दिखेगा

परिजनों का सवाल- दूसरे राज्य में क्यों गई टीम?
इधर जैतपुर निवासी मधुर जैसवाल के परिजनों ने भी नाराजगी जताई है। उनके भतीजे लवकेश जयसवाल का कहना है कि दर्शिला पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें मौके पर छोड़कर भाग आई। परिवार ने मांग की है कि मधुर जैसवाल को सुरक्षित वापस लाया जाए। परिजन काफी संख्या में चौकी दरशिला पहुंचे है। जहां जैतपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीमा विवाद के बीच हुई इस घटना ने दोनों राज्यों की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में एमपी पुलिस पर मामला दर्ज


छत्तीसगढ़ के केल्हारी थाना में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशिला चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नितिन शुक्ला, आरक्षक राजू प्रजापति और ग्राम रक्षा समिति सदस्य मधु जैसवाल के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed