सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Saying 'the pen has fallen', he picked it up from the seat and stole Rs 30,000 from his pocket.

MP Crime: पहले पेन गिरा है कहकर उठाया सीट से, फिर जेब से उड़ा दिए 30 हजार रुपये; बस में सरेआम हुई जेबकतरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के ब्यौहारी बस स्टैंड से रीवा जा रही दादू एंड सांस कंपनी की बस में एक व्यापारी के साथ ‘सीट में पेन गिर गया’ के बहाने जेबकतरी की घटना हुई। बदमाशों ने व्यापारी की जेब से 30 हजार रुपए पार कर दिए। एक संदेही को यात्रियों ने पकड़ा, लेकिन रकम बरामद नहीं हुई।

Saying 'the pen has fallen', he picked it up from the seat and stole Rs 30,000 from his pocket.
पीड़ित के साथ उसकी पत्नी।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी बस स्टैंड से रीवा जा रही दादू एंड सांस कंपनी की बस में एक व्यापारी के साथ फिल्मी अंदाज में जेबकतरी की घटना सामने आई है। ‘सीट में पेन गिर गया है’ का बहाना बनाकर बदमाशों ने यात्री को उलझाया और उसकी जेब से 30 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने एक संदेही युवक को पकड़ लिया, लेकिन तलाशी में रकम बरामद नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी शिव नारायण साकेत (40) अपनी पत्नी के साथ रीवा माल खरीदने जा रहे थे। वे जयसिंहनगर में जूते-चप्पल की छोटी दुकान चलाते हैं। बस स्टैंड से बस रवाना होने के कुछ देर बाद दो युवक उनकी सीट के पास पहुंचे। एक युवक ने कहा कि उसका पेन सीट में गिर गया है और सीट से उठने के लिए दबाव बनाने लगा। कुछ देर की हलचल के बाद दोनों युवक आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: कटनी नगर निगम वित्तीय संकट में, निगमायुक्त ने जारी किए नोटिस; 56 सरकारी भवनों का जानें कितना है बकाया?

इसी दौरान शिव नारायण की पत्नी ने रुपए चेक करने को कहा। जेब टटोलने पर 30 हजार रुपए की गड्डी गायब मिली। तब तक बस चुंगी नाका के पास पहुंच चुकी थी और एक संदेही युवक बस से उतर चुका था। हंगामा होने पर अन्य यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाने में पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई, लेकिन चोरी की रकम बरामद नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि रकम पहले ही उसके साथी को सौंप दी गई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने गांव से निजी वाहन से ब्यौहारी बस स्टैंड पहुंचा था और वहां से दादू कंपनी की बस से रीवा जा रहा था। बस चलने के कुछ ही मिनटों में उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपए चोरी हो गए। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद वह पत्नी के साथ वापस गांव लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed