Shahdol News: पुरानी रंजिश और कलयुगी बेटे की करतूत का खुलासा, दो हत्याकांडों में आरोपी गिरफ्तार
शहडोल पुलिस ने देवलौंद और जयसिंहनगर में हुई दो हत्या की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक मामले में पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई, जबकि दूसरे में बेटे ने मारपीट कर पिता की जान ले ली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
शहडोल पुलिस ने देवलौंद और जयसिंहनगर में हुई दो हत्या की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक मामले में पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई, जबकि दूसरे में बेटे ने मारपीट कर पिता की जान ले ली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के देवलौंद और जयसिंहनगर थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एक मामले में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ, जबकि दूसरे मामले में एक बेटे ने अपने ही पिता की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का दावा है कि दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या
देवलौंद थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रमणि उर्फ आकाश बैस (20) निवासी धरी, थाना देवलौंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे रामप्रताप कोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। मामले में एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की भूमिका भी सामने आई है, जिसके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- गोद लेने के बहाने बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां के खिलाफ साक्ष्य पूरे, शुक्रवार को अंतिम बयान
माता-पिता से मारपीट, पिता की मौत
दूसरी घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी संजू बैगा ने अपनी माता-पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। दोनों मामलों में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में संबंधित थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में त्वरित जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
