{"_id":"6a61a2468f394ef91107330b","slug":"ritualistic-healing-attempt-turns-fatal-exorcist-killed-by-axe-blow-husband-and-wife-suspected-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4532609-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: झाड़-फूंक के टोटके ने ली जान, टांगी के प्रहार से ओझा की मौत; पति-पत्नी पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: झाड़-फूंक के टोटके ने ली जान, टांगी के प्रहार से ओझा की मौत; पति-पत्नी पर संदेह
Thu, 23 Jul 2026 02:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
शहडोल जिले के चंदौरा गांव में अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक करने आए एक व्यक्ति की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जादू-टोना के शक को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पति-पत्नी पर संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीधी थाना क्षेत्र का मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घर के सामने कथित टोटका करने पहुंचे झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस को हत्या मामले में पति-पत्नी पर संदेह है। हालांकि, मामले की जांच पुलिस कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल मौके के लिए रवाना हुए है।
पुलिस के अनुसार, बुद्धसेन सिंह और भीमसेन सिंह सगे भाई हैं। बताया गया कि बुद्धसेन के बच्चे अक्सर बीमार रहते थे। इस बात को लेकर बड़े भाई बुद्धसेन को संदेह था कि उसका छोटा भाई भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण जादू-टोना करते हैं, जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं। इसी शंका के चलते बुद्धसेन ने झाड़-फूंक करने वाले राजबहोर सिंह को घर बुलाया।
विज्ञापन
भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया
बताया गया कि राजबहोर सिंह और बुद्धसेन, भीमसेन के घर के सामने कथित टोटका करने के उद्देश्य से नारियल गाड़ रहे थे। इसी दौरान आहट सुनकर भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण बाहर आ गए। दोनों को देखकर बुद्धसेन और राजबहोर वहां से भागने लगे। भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया, जिससे वह गिर पड़ा।
आरोप है कि इसी दौरान टांगी से राजबहोर पर हमला कर दिया। वार उसकी कमर के रीढ़ वाले हिस्से में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- खेत बना मौत का मैदान: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप
जल्द मामले में खुलासा किया जाएगा-पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत
ने बताया कि हत्या जादू टोना के शक में हुई है। अभी फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। संदेहियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले में खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की जादू टोना के शक में हत्या का मामला अभी हाल ही में सामने आया था इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था।