सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scorpio turns 'drug vehicle'! Five smugglers arrested with marijuana, pistols and cartridges

Shahdol: स्कॉर्पियो बनी ‘नशे की गाड़ी’; गांजा, कट्टे और कारतूस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

अमलाई पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से गांजा, दो देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Scorpio turns 'drug vehicle'! Five smugglers arrested with marijuana, pistols and cartridges
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल थाना अमलाई पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से गांजा, दो देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पेण्ड्रा-अनूपपुर की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री के लिए शहडोल की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अमलाई पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ कोतमा-अनूपपुर-शहडोल मुख्य मार्ग स्थित बटुरा तिराहा पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी-04-पी यू 7577 आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन को जंगल की ओर भगाने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने करीब 300 मीटर पीछा कर वाहन को घेर लिया और उसमें सवार पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में उदयभान उर्फ दादू जायसवाल (40) निवासी सिरौंजा थाना खैरहा, आशीष गुप्ता (28) निवासी उमनिया थाना राजेन्द्रग्राम, कपिल सोनी (28) निवासी सकोला थाना भालूमाड़ा, मोहम्मद युसूफ (28) निवासी सरबहरा थाना गौरेला जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ और प्रणव शर्मा उर्फ श्यामू (41) निवासी बुढ़ार शामिल हैं।

पढ़ें:  कूनो के जंगल में चार चीता शावक मृत मिले, एक महीने में उजड़ गया कुनबा; बच्चों को किसने बनाया शिकार?

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान कपिल सोनी और प्रणव शर्मा के पास से 2 अवैध देशी कट्टे और 2 जिंदा 8 एमएम कारतूस बरामद किए। वहीं स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर सीट के बीच रखी बोरी से 1.567 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, 2 देशी कट्टे, 2 जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो वाहन, 3 अन्य नंबर प्लेट और 5 महंगे एंड्रायड व आईफोन मोबाइल जब्त किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बदरा निवासी दीपू सिंह और लखवरिया निवासी विकास जायसवाल से खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक करतार सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार तथा आरक्षक सुखदेव सिंह, दयाशंकर सिंह और शैलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed