सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM's clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 15,000, action taken by Lokayukta Rewa

Shahdol News: 15 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahdol: ब्यौहारी तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ब्यौहारी में पदस्थ एक बाबू को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

SDM's clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 15,000, action taken by Lokayukta Rewa
घेरे में आरोपी बाबु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ब्यौहारी में पदस्थ एक बाबू को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा आदेश की कॉपी देने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। बीते दो माह के भीतर जिले में लोकायुक्त की यह तीसरी कार्रवाई है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम निपानिया निवासी सुरेश कुमार जायसवाल (45) ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी पत्नी अंकेता जायसवाल के नाम ग्राम पपौंध में भूमि क्रय की है। उक्त भूमि से जुड़े विवाद के मामले में उनकी पत्नी द्वारा एसडीएम कार्यालय ब्यौहारी में अपील प्रस्तुत की गई थी। जब सुरेश कुमार जायसवाल ने फैसले की आदेश प्रति मांगी, तो वहां पदस्थ क्लर्क वीर सिंह जाटव ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कुत्ते के काटने के बाद भी निकाला गाय का दूध, मट्ठा पीते ही मचा हड़कंप; 90 से ज्यादा लोगों को लगे इंजेक्शन

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने आरोपी वीर सिंह जाटव (40), निवासी मुरैना एवं वर्तमान में सिविल कॉलोनी ब्यौहारी, को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एसडीएम कार्यालय से ट्रैप किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में निरीक्षक एस. राम मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई। 

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तत्काल इसकी शिकायत करें, ताकि ऐसे भ्रष्ट तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed