Shahdol News: शहडोल में मातम का माहौल, तालाब में डूबने से मां-बेटी की मौत
बरहा गांव के अमृत सरोवर तालाब में मां तरन्नुम और बेटी आशिया खान नहाते समय डूब गईं। बेटी को बचाने के प्रयास विफल रहे, मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
बरहा गांव के अमृत सरोवर तालाब में मां तरन्नुम और बेटी आशिया खान नहाते समय डूब गईं। बेटी को बचाने के प्रयास विफल रहे, मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहपारू थाना क्षेत्र के बरहा गांव में अमृत सरोवर तालाब में नहाते समय मां और बेटी की डूबने से मौत हो गई है। मौत ने पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है। यह घटना सोमवार दोपहर को घटी, जब महिला अपने 13 वर्षीय पुत्री के साथ तालाब में नहाने गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, आशिया खान अपनी मां तरन्नुम एवं सहेलियों के साथ तालाब में नहा रही थी। अचानक, वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। मां ने जब अपनी बेटी को डूबते देखा, तो उसने तुरंत मदद के लिए गहरे पानी में कूदने का निर्णय लिया। वह भी डूबने लगी तभी तालाब में मौजूद अन्य लोगों ने मां तरन्नुम को किसी प्रकार बाहर निकाल लिया, लेकिन दुर्भाग्यवश, आशिया को बचाने में सभी प्रयास विफल रहे।
ये भी पढ़ें- पति संग गरबा डांस कर रही महिला को आया हार्टअटैक, मौके पर मौत; हैरान कर देगा वीडियो
तालाब में डूबने के बाद, तरन्नुम की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें लोगों ने तुरंत जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। बेटी आशिया का शव घटना के कुछ समय बाद तालाब से बाहर पुलिस के साथ गांव के लोगों ने निकाल लिया है।पुलिस ने बताया कि आशिया खान, जो मझौली निवासी मुबारक की पुत्री थी, अपनी मां के साथ अपनी नानी के घर बरहा बीते दिनों घूमने आई थी। आज मां एवं अन्य लोगों के साथ तालाब नहाने गई थी तभी यह घटना घटी है।गोहपारू पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
