{"_id":"68f8ac04a8b032035f043747","slug":"the-blockade-also-stopped-government-employees-leaving-a-nurse-stuck-for-an-hour-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3543193-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: चक्काजाम कर रहे लोगों ने शासकीय सेवकों को भी रोका, एक घंटे जाम में फंसी रही नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: चक्काजाम कर रहे लोगों ने शासकीय सेवकों को भी रोका, एक घंटे जाम में फंसी रही नर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल में दोहरे हत्याकांड के विरोध में परिजनों ने शव रखकर शहडोल-बुढार हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाया। नर्सिंग ऑफिसर और एंबुलेंसें फंस गईं। कांग्रेस नेता अजय अवस्थी ने समर्थन किया। जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या हुई थी। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
विस्तार
दोहरे हत्याकांड के बाद शव रखकर परिजन शहडोल-बुढार नेशनल हाईवे पर जाम कर विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कई शासकीय सेवकों को भी आवागमन से रोका गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के इलाज में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर इस चक्काजाम में एक घंटे तक फंसी रही। आखिरकार दो बजे से उसकी ड्यूटी शुरू हुई, लेकिन वह 3:00 बजे तक अपने कार्य स्थल तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद उसने पुलिस की 112 से मदद मांगी। जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे डाइवर्ट मार्ग से उसके कार्य स्थल तक पहुंचाया। नर्सिंग ऑफिसर मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में पदस्थ हैं और उसकी दो बजे से ड्यूटी शुरू थी।
Trending Videos
इसी तरह चक्काजाम में कई एंबुलेंस को भी विरोध कर रहे लोगों ने रोकने की कोशिश की, मौके पर कुछ समझदार एवं पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उन वाहनों को आने जाने दिया है। इस विरोध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने भी पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे लोगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शहडोल में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद मचा बवाल, परिजनों ने किया NH 43 पर चक्का जाम; इंसाफ की गुहार
क्या है मामला
बुढार थाना क्षेत्र के चौकी केशवाही में एक दिन पहले दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हत्या कर दी थी, घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा अपने कुछ सहयोगियों के साथ बुढार थाने पहुंचा और अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या की गई, बीच बचाव करने पहुंचे तीसरे भाई को भी बेरहमी से पीटा गया, जिसकी हालत गंभीर है, जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी
पीड़ित परिवार नेशनल हाईवे पर तीन घंटे से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे पीड़ित परिवार का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस व प्रशासन आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं करेगी तब तक वह यह प्रदर्शन जारी रखेंगे।

कमेंट
कमेंट X