सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Mobile blast in teacher's pocket during class

Mobile Explosion: शिक्षक की जेब में धुआं देख चिल्लाए बच्चे, निकाल पाते उससे पहले ही फट गया फोन, बुरी तरह घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

धमाके में उनके दोनों पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। साथी शिक्षकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर किया गया।

Shahdol News: Mobile blast in teacher's pocket during class
धमाके के बाद मोबाइल फोन की हालत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयसिंहनगर में एक शिक्षक के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। इससे शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद अन्य शिक्षकों ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Trending Videos

शिक्षक आशीष गुप्ता जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे अपने निजी विद्यालय के क्लास रूम में मौजूद थे। बच्चों की क्लास ले रहे थे। तभी मोबाइल फोन उनकी जेब में था और इंटरनेट भी बंद था। तभी अचानक जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देख बच्चों ने आवाज दी। वो तुरंत ही बच्चों से दूर भागे और जेब में रखा मोबाइल हाथों से निकलने लगे। इतने में मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। हादसे में दोनों जांघ और हाथ का पंजा बुरी तरीके से झुलस गया। घटना की जानकारी लगते ही आशीष के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घायल शिक्षक को शहडोल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा गिरफ्तार, शराब दुकानों पर चिपकाए थे आपत्तिजनक पोस्टर

मामले की शिकायत आशीष ने जयसिंहनगर पुलिस से एक पत्र लिखकर की है। पुलिस ने मामले पर एनसीआर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयसिंह नगर अजय कुमार बैगा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed