सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Three tractors seized while illegally mining sand

Shahdol News: बुढार में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात में घेराबंदी की और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सहित रेत समेत पकड़े, जबकि चालक और मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार की कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन पर शिकंजा कस गया है।

Shahdol News: Three tractors seized while illegally mining sand
जब्त ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर बुढार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टरों को लालपुर सोन नदी से जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चल रही रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से अब खनन माफिया में डर समा गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारी को कड़े निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर कार्रवाई की जाए और माफिया को गिरफ्तार किया जाए। जिसको लेकर बुढार पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के लालपुर सोन नदी जोड़ान घाट में रात के समय स्थानीय कुछ माफियाओं के द्वारा ट्रैक्टर से रेत का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था,तभी पुलिस ने अपने मुखबिर लगा रखे थे, जैसे ही माफिया ट्रैक्टर लेकर नदी खनन करने पहुंचे, तभी पुलिस की टीम पहुंच गई, और घेराबंदी कर तीन ट्रैक्टरों को जप्त किया है। जिसमें रेत का अवैध परिवहन करने की तैयारी माफिया बना रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी हुई थी। पुलिस देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक और मालिक मौके से भाग गए।लेकिन पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जप्त किया है, और उसके चालक और मालिको की पहचान पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आज से, भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

बुढार थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं पर बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने शिकंजा कसा है। इस कारवाही के बाद अब माफियाओं में डर है। और वह अब खनन करने से पहले सोचने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है। थाना प्रभारी बुढार ने कहा कि रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जप्त किए गए है। चालक मालिक की पुलिस पहचान कर रही है। अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed