फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three wild elephants camped at Anuppur border, alert in border villages of Shahdol

MP News: अनूपपुर सीमा पर डेरा डाले तीन जंगली हाथी, शहडोल के गांवों में अलर्ट, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Fri, 03 Jul 2026 10:59 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 10:59 PM IST
सार

शहडोल-अनूपपुर सीमा के पास तीन जंगली हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग अलर्ट हो गया है। हाथी फिलहाल अनूपपुर क्षेत्र में हैं, लेकिन सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। वन विभाग गश्त बढ़ाकर निगरानी कर रहा है और गज रक्षक ऐप के जरिए लोगों को जानकारी दे रहा है। 

विज्ञापन
Three wild elephants camped at Anuppur border, alert in border villages of Shahdol
गश्त करती वन विभाग की टीम।

विस्तार

शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र से लगी अनूपपुर जिले की सीमा पर तीन जंगली हाथियों की मौजूदगी से सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी फिलहाल अनूपपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं, लेकिन शहडोल की सीमा से उनकी दूरी करीब दो किलोमीटर होने के कारण वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को पहले से ही सावधान रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


केशवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) अंकुर तिवारी ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। केशवाही वन परिक्षेत्र के बीट रामपुर अंतर्गत ग्राम बैरियाह, रामपुर, पड़रिया सहित अन्य सीमावर्ती गांवों में वन विभाग की टीम ने मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाएं और हाथियों की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग को अवगत कराएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जहरीले सिरप से तीस बच्चों की मौत के मामले में डॉ. प्रवीण सोनी की दूसरी जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने ग्रामीणों के मोबाइल फोन में गज रक्षक ऐप भी डाउनलोड कराया है, ताकि हाथियों की लोकेशन और अलर्ट संबंधी जानकारी समय पर मिल सके। इसके अलावा वन अमले की गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हाथियों ने शहडोल जिले की सीमा में प्रवेश नहीं किया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।


रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि जंगली हाथियों से बचाव के लिए क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया गया है। ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में उन्हें उकसाने या उनके करीब न जाने की समझाइश दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने इसी झुंड का एक हाथी केशवाही वन परिक्षेत्र में पहुंच गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बांधवगढ़ भेजा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार वन विभाग पहले से अधिक सतर्कता बरत रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed