{"_id":"69b4e1fc7fb65c0f34020665","slug":"two-bikes-collided-head-on-one-died-on-the-spot-two-were-seriously-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4047843-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइकें, मौके पर हुई एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने से भिड़ीं दो बाइकें, मौके पर हुई एक की मौत, दो गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
देवरा जमुनिहा तिराहे पर दो बाइकों की तेज भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जयसिंहनगर थाना
विज्ञापन
विस्तार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा जमुनिहा तिराहे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें: Jabalpur News: यूनियन कार्बाइड परिसर में बनेगा भोपाल गैस मेमोरियल, हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष सिंह कवर (45) पिता धनपत सिंह कवर निवासी ग्राम नौगाई, थाना जयसिंहनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह कवर अपनी बाइक से अकेले अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरा जमुनिहा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष सिंह कवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ,वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। शनिवार सुबह पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X