{"_id":"697f80e4c3bf8a5ef30460f9","slug":"two-bikes-collided-head-on-two-youths-died-and-four-were-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3906215-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: लापरी मेले से लौटते समय मौत का तांडव, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: लापरी मेले से लौटते समय मौत का तांडव, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में लापरी मेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में लापरी मेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
मौके पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांधिया में देवीदाई मंदिर के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लापरी मेला देखकर लौट रही और मेले की ओर जा रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विनय सिंह (24) लापरी मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ उसकी दो बहनें भारती सिंह (19) और उमा सिंह (25) भी सवार थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक लवकुश अहिरवार (21), निवासी ग्राम दुआरी, थाना जयसिंहनगर, अपने एक दोस्त और चचेरे भाई के साथ लापरी मेला जा रहा था। हादसे में लवकुश की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार सरमन और मायाराम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किराए का मकान लेकर विदेशी महिला से करवा रहे थे देह व्यापार, पत्नी गिरफ्तार, पति की तलाश जारी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कमेंट
कमेंट X