सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hailstorm in Mandsaur has damaged opium crops and other crops.

Mandsaur News: बदला मौसम का मिजाज, मंदसौर में ओलावृष्टि से अफीम सहित अन्य फसलों को पहुंचा नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर जिले में अचानक बदले मौसम से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई, जिससे मल्हारगढ़ क्षेत्र में अफीम, गेहूं व चना सहित कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने सर्वे के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस ने किसानों को त्वरित मुआवजा देने की मांग की है। 

Hailstorm in Mandsaur has damaged opium crops and other crops.
मंदसौर में ओलावृष्टि के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मंदसौर जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिले के मल्हारगढ़ तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली। मंदसौर जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झारड़ा सहित आसपास के गांवों में ओलावृष्टि के दृश्य सामने आए। रविवार शाम करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों और खेतों में बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। कई स्थानों पर लोग घरों के आंगन में फावड़े से ओले समेटते नजर आए। मंदसौर जिले की सीमा से लगे ग्राम पालसोडा और भंवरासा क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई, जहां का नजारा मिनी कश्मीर जैसा दिखाई दिया। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई इलाकों में अफीम सहित गेहूं चना की फसल आड़ी हो गई, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos


14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर सहित 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओलावृष्टि और बारिश का कहर: नीमच में मक्का के आकार के ओले गिरे, अफीम और गेहूं की फसल तबाह

 

ओलावृष्टि और बारिश से अफीम, गेहूं सहित अन्य फसलों को पहुंचा नुकसान

ओलावृष्टि और बारिश से अफीम, गेहूं सहित अन्य फसलों को पहुंचा नुकसान


ओलावृष्टि पर प्रशासन सक्रिय, सर्वे के निर्देश
मंदसौर जिले में विशेष रूप से मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झारड़ा, काचरिया देव, किशनगढ़, मनासा खुर्द, हरमाला, अरनिया देव, पामाखेड़ा सहित अन्य गांवों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है। ओलावृष्टि की जानकारी मिलते ही मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित गांवों में तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्वे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की टीम भेजकर फसल नुकसान का आकलन किया जाए।देवड़ा ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। किसान चिंतित न हों, जहां भी ओलावृष्टि या असमय बारिश से नुकसान हुआ है, वहां सरकार राहत और सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

 

Hailstorm in Mandsaur has damaged opium crops and other crops.
मंदसौर जिले में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
ओलावृष्टि से फसलें नष्ट, किसानों को तत्काल मुआवजा दे सरकार
मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ ब्लॉक के मनासा खुर्द, गोपालपुरा, झारड़ा, हरमाला सहित कई गांवों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अफीम, गेहूं, सरसों, धनिया, अलसी, चिया सीड, मेथी, मसूर और चना जैसी प्रमुख फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि जब फसलें कटाई के लिए तैयार थीं, तब प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। विशेष रूप से अफीम फसल के नुकसान से क्षेत्र के किसानों की स्थिति और गंभीर हो गई है।
गुर्जर ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, जिसमें राजस्व, कृषि और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम शामिल हो। उन्होंने किसानों को त्वरित और उचित मुआवजा देने, नुकसान के अनुसार प्रति एकड़ कम से कम 1.5 से 2 लाख रुपये सहायता देने, अफीम उत्पादकों को विशेष राहत, कर्ज पर ब्याज माफी और फसल बीमा दावों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और यदि सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed