सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Woman dies due to electric shock while hoisting flag in temple

Shahdol News: मंदिर में झंडा लगाने के दौरान महिला की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला के हाथ में मौजूद पाइप मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Shahdol News: Woman dies due to electric shock while hoisting flag in temple
जैन मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदिर में झंडा लगाने के दौरान महिला को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई है। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के जैन मंदिर की है। मंदिर में पूजा चल रही थी, उसी दौरान घटना घटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया जहां महिला की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो में स्थित जैन मंदिर में झंडा लगाते समय हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार जैन मंदिर में पुजा चल रही थी। तभी मंदिर के ऊपर चढ़कर ममता जैन पति संजीव कुमार (51) झंडा लगा रही थी। तभी ममता के हाथ में मौजूद पाइप मंदिर के ऊपर से गुजरी 11 हजार केवी लाइन से टच हो गया। महिला उसकी चपेट में आ कर जमीन में जा गिरी, जिससे वह गंभीर घायल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाकाल के शृंगार में किस नियम का हो रहा उल्लंघन? जो बन रही क्षरण की वजह, बदली गई व्यवस्था

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ममता को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अमलाई पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर आग की तरह शहर में फैल गई और मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।

थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में पूजा के दौरान ममता मंदिर के ऊपर चढ़ झंडा लगा रही थी, तभी उन्हें करंट लगा और यह घटना घटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed