{"_id":"66b6dd247875372bce0237ba","slug":"mp-news-car-collides-with-divider-on-maxi-four-lane-in-shajapur-three-killed-and-one-injured-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में मक्सी फोरलेन पर डिवाइडर में घुसी कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, डॉक्टर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में मक्सी फोरलेन पर डिवाइडर में घुसी कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, डॉक्टर गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 10 Aug 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर की मक्सी थाना पुलिस ने बताया कि एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
शाजापुर में डिवाइडर से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में फोरलेन पर सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गईर्, जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को इलाज के लिए इंदौर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजे गए हैं।
Trending Videos
मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को थाना मक्सी क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास आई-10 कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन, दोस्त राजेंद्र जोशी और पत्नी ऊषा जोशी सवार थे। देवास निवासी यह लोग अशोक नगर के चंदेरी गए थे। वहां से देवास लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को देवास के संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद डॉ प्रमोद जैन उम्र (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोगों आशा जैन पति डॉ. प्रमोद जैन (60), राजेंद्र जोशी (65) और ऊषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया है।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ।

कमेंट
कमेंट X