{"_id":"66bc633653816ce85f0cd98d","slug":"mp-thousands-of-students-participated-in-the-tiranga-yatra-in-shajapur-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी; जिला प्रशासन द्वारा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी; जिला प्रशासन द्वारा किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News: देशभक्ति के रंग में आज शाजापुर रंगा हुआ दिखाई दिया। यहां जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर शामिल हुए।
देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर शामिल हुए। विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न समाजजन और संगठन के लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए।
Trending Videos
जिला प्रशासन के विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा रैली शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई और एबी रोड से होकर बस स्टैंड, नई सड़क, बड़ा चौक, मगरिया होकर उत्कृष्ट स्कूल मैदान पहुंची। यहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रैली को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विभिन्न समाज और संगठनों द्वारा जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। रैली में विधायक अरुण भीमाबद, कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ संतोष कुमार टैगोर सहित आला अधिकारी भी शामिल रहे।

कमेंट
कमेंट X