सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   shajapur News police ne apharan ke aaropiyon Ko Kiya girftar

Shajapur News: आर्मी जवान और जेलकर्मी ने किया पूर्व सैनिक का अपहरण, पुलिस ने शिवपुरी से दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
shajapur News police ne apharan ke aaropiyon Ko Kiya girftar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया क्षेत्र में पूर्व भारतीय सैनिक का मंगलवार रात अपहरण हुआ था। कार सवार दो लोग उन्हें उठा ले गए थे। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि अपहरण करने वाले दोनों आरोपी अपह्रत के परिचित हैं और उनके बीच लेन-देन का विवाद है।
Trending Videos


पुलिस को जानकारी मिली कि युवक को अपहरण करके शिवपुरी की ओर ले जाया गया है। जिस पर शिवपुरी जिले के पुलिस को सूचना दी गई। शिवपुरी के सुभाष पुरा थाना पुलिस ने कार को घेराबंदी कर रोका और अपह्त युवक को मुक्त कराने के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अवंतिपुर बड़ोदिया थाना पुलिस को साैंप दिया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि अरनियाकला निवासी पवन खाती अपनी मां श्यामूबाई के मोटरसाइकिल से अपने गांव लाैट रहा था। इसी दाैरान ग्राम अरण्डिया और तिलावद जोड़ के बीच मंगलवार रात को कार से आए दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। मोटरसाइकिल और पवन की मां को माैके पर ही छोड़ दिया। पवन की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस सक्रिय हुआ और कार के नंबर के आधार पर जांच की। कार शिवपुरी की ओर जाने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने शिवपुरी पुलिस से संपर्क किया। जिस पर शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना टीम ने घेराबंदी की और कार को रोककर अपह्त को मुक्त कराने के साथ दोनों आरोपियों हिरासत में लिया। जिन्हें बाद अवंतीपुर बडोदिया पुलिस को साैंपा गया।

पीड़ित और आरोपी भारतीय सेना से संबंधित
मामले की खास बात यह है कि जिस युवक पवन का अपहरण किया गया। वह पूर्व सैनिक है। जबकि आरोपियों में शामिल ब्रजेंद्र जादाैन सेना में कार्यरत होकर जम्मू कश्मीर में पदस्थ है और अभी छुट्टी पर आया हुआ है। वहीं एक अन्य आरोपी राजेश परमार पूर्व सैनिक है, वर्तमान में जेलकर्मी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच लेन-देन का विवाद है। इसी के चलते अपहरण किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed