{"_id":"667985e8f0e6fbfb670b2c28","slug":"shajapur-road-accident-speed-wreaks-havoc-truck-hits-bike-rider-young-man-dies-in-accident-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur Road Accident: रफ्तार का कहर...बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur Road Accident: रफ्तार का कहर...बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर/अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Shajapur Road Accident: मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र पिता गोविंद सिंह निवासी ग्राम काशी बड़लिया, जिला आगर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर नेशनल हाइवे-52 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाजापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसकी सूचना हंड्रेड डायल को मिली। सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक मोहन पटेल और पायलट पंकज मौके पर पहुंचे।
Trending Videos
बता दें कि घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र पिता गोविंद सिंह निवासी ग्राम काशी बड़लिया, जिला आगर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल में आग लग गई थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपने घर काशी बल्डिया से अपनी भाभी को लेने मजानिया आ रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपपुर में फ्लाईएश ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर
अनूपपुर में फ्लाई एश परिवहन कर रहे ट्रक ने दोपहिया वाहन सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार महिला का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।
भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कुशियारा रेलवे अंडर ब्रिज के पास फ्लाई एश हाइवा वाहन क्रमांक एमपी-34 एच-1080 ने बाइक सवार पति-पत्नी लखन शुक्ला पत्नी प्रीति शुक्ला जो दवाई कराने के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल जा रहे थे। तभी अचानक ओवरलोड हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी। इसके साथ ही हाइवे वाहन ने महिला के पैर को कुचल दिया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है। जहां पर महिला का उपचार जारी है। जैतहरी के पावर प्लांट मोजर बेयर से फ्लाई एश लगातार ट्रांसपोर्टिंग एचआरसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस मामले पर भालूमाड़ा थाना प्रभारी राकेश उईके ने बताया कि ट्रक वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X