सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   The effect of Bharat Bandh was also seen in Shajapur

MP News: शाजापुर में भी दिखा भारत बंद का खासा असर, समर्थक कर रहे अपील; भारी पुलिस बल तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 Aug 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: शहर में भी भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। बाजार में कई दुकानें नहीं खुली हैं। वहीं जो दुकान खुली हैं, उन्हें बंद समर्थक लोग मौके पर पहुंचकर आग्रह और अपील करके बंद करवा रहे हैं।

The effect of Bharat Bandh was also seen in Shajapur
शाजापुर में भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर में भारत बन्द के आह्वान को देखते हुए सुबह से ही पुलिस भी सक्रिय है और विभिन्न स्थानों पर नजर रखी जा रही है। वहीं जो बंद समर्थक बाजार में घूम कर लोगों से संस्थान बंद करने की अपील कर रहे हैं। उनके साथ भी पुलिस बल हर समय मौजूद है। फिलहाल बाजार में अधिकांश दुकानें बंद हैं। शहर में बंद का असर दिखाई दे रहा है। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस भी खासी सक्रिय है।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है
पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपील जारी की है। जिसमें कहा गया है कि भारत बंद के आह्वान को लेकर किसी भी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट कमेंट्स या वीडियो प्रसारित करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल टीम भी इस पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार और बंद समर्थकों में कहासुनी भी हुई
बंद समर्थक शहर के मुख्य बाजारों में घूम कर दुकानदारों से संस्थान बंद करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान शाजापुर की नई सड़क पर एक दुकानदार और बंद समर्थक के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला और बात नहीं बड़ी। बंद समर्थक दुकानदारों से संस्थान बंद करने की अपील कर रहे हैं। अधिकांश बाजार बंद दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ दुकान खुली हुई भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed