सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Spurned Lover Attacks Woman With Axe Hangs Her From Roof After Rejected Proposal

जल्लाद आशिक: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका; प्यार ठुकराने पर हैवान बना प्रेमी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 07 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भौंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में एकतरफा प्रेम में विफल युवक ने युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे छत से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। फिर उसे नीचे फेंक दिया। गंभीर घायल युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

Shivpuri News: Spurned Lover Attacks Woman With Axe Hangs Her From Roof After Rejected Proposal
शिवपुरी में दिल दहला देने वाला मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम चंदावनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक युवक ने उसके एक तरफा प्यार को ठुकराने पर युवती पर कुल्हाड़ी से न सिर्फ कई प्रहार किए, बल्कि इसके बाद उसके दुपट्टे को गले में बांध कर उसे छत से नीचे लटका कर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो गांव वालों ने अपने मोबाइल में बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार ग्राम चंदावनी निवासी साक्षी पुत्र गोपाल कोली  को गांव का युवक धर्मेन्द्र परिहार कई दिनों से परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की ने तो पहले धर्मेन्द्र को स्वयं की समझाने का प्रयास किया कि, यह सब ठीक नहीं है, लेकिन धर्मेन्द्र नहीं माना तो उसने अपने घर में यह बात बता दी। इस पर साक्षी के भाइयों ने करीब पखवाड़े भर पूर्व धर्मेन्द्र की मारपीट कर उसकी बेइज्जती कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद गांव में समाज की पंचायत बुलाई गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि धर्मेन्द्र अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। मामले की शिकायत थाने में न की जाए, क्योंकि इससे दोनों ही परिवारों की इज्जत खराब होगी। इसके बाद पूरा मामला शांत हो गया और सब कुछ सामान्य रूप से चलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या, खेत से उठाकर सड़क पर फेंक दिए शव
विज्ञापन


जान से मार देना चाहता था आरोपी
5 जून की सुबह करीब 8-9 बजे जब साक्षी घर पर अकेली थी, तभी धर्मेन्द्र उसके घर में घुस गया और साक्षी को जान से मारने की मंशा से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। साक्षी अपनी जान बनाने की मंशा से छत पर चढ़ गई तो धर्मेन्द्र उसके पीछे छत पर चढ़ गया और साक्षी के गले में उसका दुपट्टा बांध कर उसे छत से नीचे लटका कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। कुछ समय तक वह उसे फंदे पर लटकाए रहा और इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। गांव वालों के आने पर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल युवती को मरणासन्न हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। स्वजनों ने पुराने विवाद की रंजिश के चलते युवती पर प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने धर्मेन्द्र परिहार सहित दिनेश परिहार, रामकुंवर परिहार, रेनू परिहार, फूला परिहार आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी और पीड़िता को आर्थिक सहायता के साथ-साथ अतिक्रमण में बने आरोपित के मकान को पर बुल्डोजर चलाने की रखी मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार शुभम गर्ग ने ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि गांव में जितना भी अतिक्रमण होगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

युवती होश में आए तो लेंगे बयान
प्रारंभिक तौर पर परिवार वाले बता रहे हैं कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है। इसी आधार पर पांच-छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। युवती फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है, उसके होश में आते ही घटना की असली वजह उसके बयानों में सामने आएगी। 
-कुसुम गोयल,चौकी प्रभारी, खोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed