सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Theft at social media star Rachna Gurjar's home; unidentified miscreants ransacked the cupboards.

सोशल मीडिया पर रईसी दिखाने वाली यूट्यूबर के घर चोरी: बाउंड्री की तार फेंसिंग काटकर घुसे चोर; लाखों का माल साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 07 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मगरौनी के ग्राम मोहनी में सोशल मीडिया पर चर्चित रचना गुर्जर के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर का सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। 

Shivpuri: Theft at social media star Rachna Gurjar's home; unidentified miscreants ransacked the cupboards.
रचना गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहनी में रहने वाली सोशल मीडिया पर चर्चित रचना गुर्जर के घर चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरों और अलमारियों की तलाशी लेते हुए सामान खंगाल गए। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।



पढ़ें: करोड़ों के ठगी के आरोपी को यूपी पुलिस ने मुंबई से दबोचा, ग्वालियर पुलिस की भूमिका पर सवाल; क्या बोले आईजी?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है। रचना गुर्जर और उनके परिजनों ने घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल है।

विज्ञापन


ताले और अलमारियां तोड़कर की चोरी
चोरों ने रचना और उनके पति ऊदल सिंह गुर्जर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख भी ऊपर की ओर मोड़ दिया था, जिससे उनकी हरकतें रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। चोरों ने घर में रखी अलमारियों और तालों को तोड़कर 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां और चांदी की करधौनी चुरा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed