सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Youth Enraged After Being Stopped from Filling Water Strikes Tanker Worker on the Nose

Shivpuri: पानी भरने से रोका तो भड़का युवक, टैंकर कर्मी की नाक पर दे मारी लोहे की बाल्टी; फटने से निकला खून

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के छोटा लुहारपुरा में पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान एक युवक ने नगर पालिका के टैंकर कर्मी मजबूत सिंह रावत पर लोहे की बाल्टी से हमला कर दिया। हमले में उसकी नाक फट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Shivpuri: Youth Enraged After Being Stopped from Filling Water Strikes Tanker Worker on the Nose
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी शहर के छोटा लुहारपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में नगर पालिका के टैंकर कर्मी पर हमला कर दिया गया। आरोपी ने लोहे की बाल्टी फेंककर टैंकर कर्मी को घायल कर दिया, जिससे उसकी नाक फट गई। घायल कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिरसौद थाना क्षेत्र के मेमदपुर निवासी मजबूत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी शिवसिंह धाकड़ के साथ नगर पालिका के टैंकर से पानी वितरण कर रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे दिनेश रेडियो के सामने वाली गली में आसू सोनी नाम का युवक जबरन टैंकर पर चढ़कर पानी भरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत सिंह ने उसे रोका और नियम के अनुसार पानी भरने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ में मौजूद लोहे की बाल्टी उठाकर मजबूत सिंह पर हमला कर दिया। बाल्टी सीधे उसकी नाक पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें: राजगढ़ की चार नगर परिषदों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी CMO हटाए गए

मौके पर मौजूद रामेश्वर कुशवाह और दिलीप रजक ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इसके बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आसू सोनी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गर्मी और जल संकट के बीच शहर में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पानी को लेकर विवाद और टैंकर कर्मियों पर हमले की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed