{"_id":"679f4e3640440db811078d79","slug":"a-young-man-took-a-minor-girl-from-shivpuri-to-gwalior-on-the-pretext-of-showing-her-the-fair-and-raped-her-after-renting-a-room-in-a-hotel-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2585276-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: ग्वालियर मेला घुमाने के बहाने नाबालिग छात्रा को ले गया युवक, होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: ग्वालियर मेला घुमाने के बहाने नाबालिग छात्रा को ले गया युवक, होटल में किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी में कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की फिर मेला दिखाने के बहाने साथ ले गया और होटल में ले जाकर जबर्दस्ती कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी के एक हॉस्टल में पढ़ने वाली नवीं की छात्रा से ग्वालियर में मेला दिखाने के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा से उसके दोस्त ने मेला दिखाने के नाम पर ग्वालियर के एक होटल में दुष्कर्म किया है। छात्र की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ रही 14 साल की 9वीं की छात्रा की युवक से सोशल मीडिया के जरिए 20 साल के युवक से दोस्ती हुई। ग्वालियर मेला घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। ग्वालियर के एक होटल में ले जाकर छात्रा से ज्यादती कर दी। 14 साल की छात्रा ने परिजन के साथ फिजिकल थाने में नरवर के ग्राम कल्याणपुर निवासी मोहित रावत (20) पुत्र अशोक रावत के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कराया। छात्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मोहित से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में कमरा किराए पर लेकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर मेला घुमाने के बहाने मोहित 25 जनवरी को बाइक से ग्वालियर ले गया। ग्वालियर में होटल ले जाकर किराए से कमरा ले लिया और जबरदस्ती गलत काम किया। वापस आने पर परिजन को सारी सच्चाई बताई। फिजिकल थाना पुलिस ने मोहित रावत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5एल 6 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (1) (डब्लू) (ii) 3(2) (व्ही) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया। पुलिस ने 1 फरवरी को कर्बला तिराहे से मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X