{"_id":"67d8ea945372b049d3037691","slug":"baba-arrested-for-burning-a-6-month-old-child-in-the-name-of-exorcism-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-2736535-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने के बच्चे को जलाने वाला बाबा गिरफ्तार, मासूम को उल्टा टांग दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने के बच्चे को जलाने वाला बाबा गिरफ्तार, मासूम को उल्टा टांग दिया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
छह महीने के बीमार मयंक को उसकी मां बाबा रघुवीर धाकड़ के पास लेकर गई थी। झाड़-फूंक के नाम पर उसने बच्चे के दोनों पैर पकड़कर आग के ऊपर उल्टा लटका दिया। इससे उसका चेहरा जल गया और आंखों में धुआं भर गया था। जिससे उसकी आंखें खराब होने का खतरा है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी कथित बाबा।
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर छह माह के मासूम को धूनी की आग में उल्टा लटकाने वाले आरोपी बाबा को कोलारस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा के ऐसा करने से बच्ची का चेहरा झुलस गया था। साथ ही, उसकी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल, होगी बूंदाबांदी
जनकारी के अनुसार, 13 मार्च को छह माह के बीमार मासूम को लेकर उसकी मां कोलारस थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले बाबा रघुवीर धाकड़ के पास पहुंची थी। इस दौरान बाबा ने झाड़-फूंक के नाम पर जलती धूनी (आग) के ऊपर मासूम को उल्टा लटका दिया, जिससे वह झुलस गया। इतना ही नहीं, अधिक धुआं लगने के कारण उसकी आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा रघुवीर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
एसडीओपी विजय कुमार यादव के अनुसार, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने आरोपी बाबा रघुवीर पिता तोरन सिंह धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम रामनगर, थाना कोलारस का निवासी है। अब पुलिस आरोपी बाबा को कोलारस एसडीएम कोर्ट में पेश करेगी।
ये वीडियो भी देखें...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X