{"_id":"6a2e9542f3b3830bee0b0708","slug":"cousins-who-went-to-graze-buffaloes-died-by-drowning-in-a-pond-shivpuri-news-c-1-1-noi1454-4393101-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: भैंस चराने गए चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, बाहर मिले कपड़ों से पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: भैंस चराने गए चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, बाहर मिले कपड़ों से पता चला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सिनदउआ गांव में तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों, 11 वर्षीय अनिकेत और 12 वर्षीय शिवकुमार की मौत हो गई। दोनों भैंस चराने गए थे और घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। तालाब से शव बरामद किए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में रविवार का दिन दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। गांव से महज कुछ दूरी पर स्थित तालाब ने दो मासूम चचेरे भाइयों की जिंदगी लील ली। भैंस चराने निकले दोनों बच्चे दोपहर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ी। तलाश करते हुए जब लोग तालाब किनारे पहुंचे तो वहां बच्चों के कपड़े पड़े मिले। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनों किशोरों के शव तालाब से बाहर निकाले। घटना के बाद पूरे सिनदउआ गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दिनारा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित सिनदउआ गांव निवासी 11 वर्षीय अनिकेत पुत्र नारायण पाल अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई शिवकुमार पुत्र लक्ष्मण पाल के साथ रविवार सुबह घर से भैंस चराने निकला था। रोज की तरह दोनों बच्चे गांव के पास स्थित तालाब किनारे पहुंचे। दोपहर एक बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग बच्चों को ढूंढते हुए तालाब की तरफ गए। तालाब किनारे पहुंचे परिजनों को अनिकेत और शिवकुमार के कपड़े पड़े मिले। भैंसें आसपास चर रही थीं, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गांव में सूचना दी और दिनारा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अब रुकेगा मानव-हाथी संघर्ष! वनकर्मियों ने प. बंगाल में सीखी हाथी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकें
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक एक कर दोनों किशोरों के शव पानी से बाहर निकाले गए। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए। गांव में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि तालाब ज्यादा गहरा नहीं है। लेकिन बच्चों की लंबाई के हिसाब से पानी काफी था। आशंका है कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। एक साथ दो बच्चों की मौत से सिनदउआ गांव में सन्नाटा पसरा है। अनिकेत और शिवकुमार दोनों पढ़ने में होशियार थे। घर के काम में भी हाथ बंटाते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वे भैंस चराने गए थे।
दिनारा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के वक्त बच्चों के साथ कोई और मौजूद था या नहीं।

कमेंट
कमेंट X