सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Shivpuri's Chandawani, one-sided love turned into brutality; a minor was attacked with an axe and thrown

Shivpuri News: एकतरफा प्यार में दरिंदगी! नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला; फिर आरोपी ने छत से नीचे फेंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के चंदावनी गांव में एकतरफा प्रेम के जुनून में एक युवक ने नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर रूप से घायल कर छत से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

In Shivpuri's Chandawani, one-sided love turned into brutality; a minor was attacked with an axe and thrown
आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के खोड़ चौकी क्षेत्र का चंदावनी गांव शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना से सहम गया। एकतरफा प्रेम में पागल हुए युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि धर्मेंद्र परिहार नाम के युवक ने घर में अकेली नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मरणासन्न हालत में उसे घसीटकर छत से नीचे फेंक दिया।


लहूलुहान युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर युवती घर में अकेली थी। मां खेत पर और पिता मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने पहले युवती से जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और हाथ में चोट लगने से युवती बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पहली मंजिल की छत पर ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मोबाइल से बने इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पीड़िता को छत की मुंडेर से लटकाकर नीचे गिरा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और खून से लथपथ युवती को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: उज्जैन में भस्म आरती में VIP प्रवेश का खेल? 2500 रुपये वसूली की शिकायत के बाद महाकाल थाने में मामला दर्ज

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
वहीं, युवती के परिजन इसे पुरानी रंजिश का मामला बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र परिहार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। एकतरफा प्रेम की सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों पर हमला किया है जिसके बाद जिला अस्पताल के आईसीयू बाड़ में भर्ती है। दोस्तो के अनुसार युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed