सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Scindia flagged off tiger safari vehicle in Shivpuri inaugurated new look of George Castle Kothi

MP News: सिंधिया ने शिवपुरी में टाइगर सफारी वाहन को दिखाई हरी झंडी, जॉर्ज कैसल कोठी के नए रूप का किया लोकार्पण

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी स्थित माधव नेशनल टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी वाहन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही जॉर्ज कैसल कोठी के नए रूप का लोकार्पण किया।

MP News Scindia flagged off tiger safari vehicle in Shivpuri inaugurated new look of George Castle Kothi
टाइगर सफारी वाहन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना-संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के तहत केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले को कई सौगातें प्रदान की हैं। सिंधिया ने माधव नेशनल टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाए दो गए टाइगर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि इन दोनों वाहनों की खरीद सिंधिया के सांसद निधि से 24 लाख रुपये की लागत से हुई है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक जॉर्ज कैसल कोठी का 25 लाख रुपये की लागत से किए गए नवीनीकरण का लोकार्पण एवं कैंटीन का उद्घाटन भी किया।

सिंधिया ने चलाई जिप्सी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्राइविंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। टाइगर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नेशनल टाइगर रिजर्व को एक अनुपम सौगात दी गई। साथ ही सिंधिया ने जिप्सी को खुद चला कर अधिकारियों एवं स्थानीय नेताओं को सफारी करवाई। यह नजारा देखने लायक था।बता दें कि माधव नेशनल टाइगर रिजर्व को सफारी की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा की शुरुआत भी की। इससे पर्यटकों को बुकिंग करने में सुविधा मिलेगी।

माधव नेशनल पार्क को दिलाया टाइगर रिजर्व का दर्जा
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अथक प्रयासों एवं मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के सहयोग की बदौलत ही माधव राष्ट्रीय उद्यान को 'टाइगर रिजर्व' का दर्जा प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय पर्यटन, रोजगार सृजन और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की दहाड़ फिर से गूंजी है।

कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कहा कि यह वो स्थान है, जो मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय माधव महाराज एवं मेरे पूर्वज माधव महाराज प्रथम के दिल के बहुत करीब था। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से अब संसाधनों की कमी नहीं होगी। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी एवं क्षेत्रीय रोजगार बढ़ेगा। इस उद्यान से केवल शिवपुरी एवं मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पटल पर प्राकृतिक एवं वन्य समृद्धि का डंका बजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed