फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   No leads found in the theft of a 400-year-old cannon; a reward of ₹10,000 awaits the informant.

Shivpuri News: 400 साल पुरानी तोप चोरी का नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Mon, 20 Jul 2026 05:24 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या सूचना देने पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

विज्ञापन
No leads found in the theft of a 400-year-old cannon; a reward of ₹10,000 awaits the informant.
शिवपुरी में तोप चोरी का मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी होने के मामले में पुलिस ने अब आरोपी तक पहुंचने के लिए इनाम की घोषणा की है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह मामला नरवर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक किले का है, जहां 15 जुलाई को कचहरी महल परिसर में रखी गई 14 प्राचीन तोपों में से एक तोप रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चाय के डिस्पोजल कप ने बदल दी किस्मत! सागर की महिला ने बना दिया लाखों का आइडिया
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुई तोप करीब 400 साल पुरानी बताई जा रही है और इसे ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है। इस घटना ने न केवल पुलिस बल्कि पुरातत्व और इतिहास से जुड़े लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि इतनी भारी और ऐतिहासिक तोप आखिर किले से कैसे चोरी हो गई और सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

शिवपुरी पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति के पास चोरी हुई तोप या आरोपी से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय और पुख्ता जानकारी है, तो वह तत्काल शिवपुरी पुलिस या नरवर थाना से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सही सूचना देने पर उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। नरवर किला मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। ऐसे में इस तरह की चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि आखिर इस ऐतिहासिक तोप को चुराने वाले आरोपी तक पुलिस कब पहुंच पाती है।

आरोपी का पता लगाने वाले को मिलेंगा 10 हजार का इनाम

आरोपी का पता लगाने वाले को मिलेंगा 10 हजार का इनाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed