सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Sadhu saddened by incidents of rape wrote letter in blood demanding death penalty for accused

Shivpuri: दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर दुखी साधु, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर लिखा खून से पत्र

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एक साधु दुखी हो गए हैं। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर खून से पत्र लिखा।

Shivpuri Sadhu saddened by incidents of rape wrote letter in blood demanding death penalty for accused
साधु और खून से लिखा हुआ पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में मंगलवार को एक साधु आकाश महाराज मुख्यमंत्री के नाम खून से एक पत्र लिखा है। इस पत्र में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले साधु आकाश महाराज ने खून से लिखा हुआ यह पत्र शिवपुरी कलेक्टर को सौंपा है और मुख्यमंत्री को भेजने की मांग की है। मंगलवार को यह पत्र कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दिया गया।

Trending Videos


कलेक्टर को पत्र देने के लिए आए साधु आकाश महाराज ने कहा कि बीते कुछ दिनों से शिवपुरी जिले में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातें बढ़ रही हैं। बीते एक महीने में कई बच्चियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक वारदातें हुईं, जिससे वह दुखी हैं। इस घटनाओं को लेकर उन्होंने खून से यह पत्र लिखा है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खनिज अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर 13 दिन से जारी है पत्रकारों का आंदोलन, सागर बंद का हुआ आयोजन

सजा नहीं देंगे तो यह समाज के लिए खतरा
खून से पत्र लिखने वाले आकाश महाराज ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बढ़ते दुष्कर्म के मामले चिंता का विषय है। आज इन अपराधियों के कारण बेटी और बहनों की सुरक्षा को लेकर परिवारजन चिंतित हैं। खासकर छोटी बच्चियों के पिता और उनके भाई चिंतित हैं। इसलिए इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए, जिससे इस तरह के अपराधों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: मोजरवेयर कंपनी में भूस्वामियों के रोजगार को लेकर विधानसभा में उठा मामला, अनूपपुर विधायक ने कही ये बात

साधु आकाश महाराज ने कहा कि आज इन अपराधियों को सजा नहीं देंगे तो यह समाज के लिए खतरा बन जाएंगे। इसलिए कड़े कानून की आवश्यकता है। मंगलवार को खून से लिखा हुआ पत्र साधु आकाश महाराज ने कलेक्टर को सौंपा। आकाश महाराज ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर दोनों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed