सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri dominates the state; students from Shivpuri win first, second and third positions.

MP Board 12th Result: कृषि संकाय में शिवपुरी का जलवा, पहले चार स्थान पर बेटियों का कब्जा; लहराया परचम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले ने 12वीं के कृषि संकाय में शानदार प्रदर्शन किया। तुलसी राजावत और चंचल कुशवाहा ने 493 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 

Shivpuri dominates the state; students from Shivpuri win first, second and third positions.
टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष कृषि संकाय में शिवपुरी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपना दबदबा कायम किया है। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे शिवपुरी को गौरवान्वित किया है।

कृषि संकाय में इस वर्ष प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान भी शिवपुरी के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 की छात्रा तुलसी राजावत ने 500 में से 493 अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इंडियन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झींगुरा की छात्रा चंचल कुशवाहा ने भी समान 493 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि शिवपुरी जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी राजावत, जो राजेश्वर सिंह राजावत की पुत्री हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र है। वहीं चंचल कुशवाहा, जो राजा राम कुशवाहा की पुत्री हैं, ने भी कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का आधार बताया। उनके विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।


पढे़ं: CM यादव ने बारहवीं का परिणाम किया जारी, 76.01 प्रतिशत रहा; बेटियों ने फिर बाजी मारी

शिवपुरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन यहीं तक सीमित नहीं रहा। जिले की ही एक अन्य छात्रा प्रीति कुशवाहा, जो इंडियन पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झींगुरा से हैं, ने कृषि संकाय में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

इसके अलावा तृतीय स्थान पर भी शिवपुरी का ही नाम रहा। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा संजना धाकड़ ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। संजना, जो रामसेवक धाकड़ की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित कर अपने विद्यालय को नई पहचान दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed