{"_id":"64a43591f599b9a4a60f6a85","slug":"shivpuri-news-kshatriya-samaj-gave-memorandum-against-azad-samaj-party-state-president-for-indecent-remarks-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने दिया ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
क्षत्रिय समाज ने दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंगलवार को शिवपुरी कोतवाली का घेराव किया और यहां पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की। शिवपुरी कोतवाली थाना के बाहर धरना देते हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने यहां पुलिस को आवेदन भी दिया और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय जाति को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया है। बीते दिनों हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने अमर्यादित टिप्पणी क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर की मांग की गई। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आवेदन दिए जाने के बाद कार्रवाई न करने के बाद समस्त क्षत्रिय समाज के लोगों ने शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस मामले में टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

कमेंट
कमेंट X