{"_id":"67d15d5b2e7c11a4b70595f3","slug":"shivpuri-private-hospital-me-hungama-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2719166-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिवपुरी के निजी अस्पताल में हंगामा, एडवांस पेमेंट नहीं मिला तो डॉक्टर हुआ नाराज, चलाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिवपुरी के निजी अस्पताल में हंगामा, एडवांस पेमेंट नहीं मिला तो डॉक्टर हुआ नाराज, चलाए डंडे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी के एमएम हॉस्पिटल में एडवांस पेमेंट न मिलने पर डॉक्टर ने इलाज रोक दिया, जिससे मरीज की मौत हो गई। परिजनों के विरोध पर डॉक्टर और उसके बेटे ने डंडे और हथियार से धमकाया। वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने चक्का जाम किया। पुलिस जांच में जुटी है।
डॉक्टर हाथ में डंडा लिए हुए सफेद टी-शर्ट में
विज्ञापन
विस्तार
शहर के एमएम हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर ने एडवांस 40 हजार रुपये की मांग की, जो तुरंत न दे पाने के कारण घायल को बाहर निकाल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर आर.पी. सिंह हाथ में डंडा और उनका बेटा हथियार लिए परिजनों को धमकाते नजर आ रहे हैं।
इलाज नहीं मिला तो हुई मौत – परिजनों का आरोप
शिवपुरी निवासी अशोक खटीक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें एमएम हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने 40 हजार रुपये एडवांस मांगे। पैसा न दे पाने पर इलाज रोक दिया गया और घायल को बाहर निकाल दिया गया। परिजनों ने जब विरोध किया तो डॉक्टर और उसके बेटे ने लाठियां चलाईं और धमकाया।
शव रखकर किया चक्का जाम, पुलिस जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच शुरू कर दी है और मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X