सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: shivpuri retarded army officer se dagi hone se bachi

Shivpuri News: बैंक में 5.50 लाख जमा करने पहुंचे एक्स आर्मी अफसर, कर्मचारी ने कारण पूछा, फिर बोले-आज तो बच गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

साइबर ठगों ने आईपीओ में 5.50 लाख रुपए लगाने का झांसा देकर 300 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया था, जबकि अगले दिन उस आईपीओ के शेयर मात्र 123 प्रतिशत तक ही रहे। बैंक कर्मचारी और साइबर सेल की सतर्कता से रिटायर्ड आर्मी अफसर ठगी का शिकार होने से बच गए।

Shivpuri News:  shivpuri retarded army officer se dagi hone se bachi
साइबर पुलिस का सम्मान करते हुए बैंक कर्मी और पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर से 5.50 लाख रुपए की डिजिटल ठगी होने से गई। साइबर ठगों के झांसे में आकर रिटायर्ड अफसर रकम जमा कराने बैंक पहुंचे थे। ट्रांजेक्शन से पहले बैंक कर्मचारी ने उनसे वजह पूछी और संबंधित खाता चेक करते ही डिजिटल ठगी की आशंका जताई। इसके बाद साइबर सेल शिवपुरी को सूचना दी गई। साइबर सेल प्रभारी ने आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर रिटायर्ड आर्मी अफसर को समझाया और उन्हें रकम जमा करने से रोक दिया।
Trending Videos


साइबर ठगों ने आईपीओ में 5.50 लाख रुपए लगाने का झांसा देकर 300 प्रतिशत (तीन गुना) मुनाफे का लालच दिया था, जबकि अगले दिन उस आईपीओ के शेयर मात्र 123 प्रतिशत तक ही रहे। साइबर सेल की सतर्कता से रिटायर्ड आर्मी अफसर डिजिटल ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच देकर फंसाने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आर्मी अफसर अपने रिटायरमेंट के पैसों से मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने से वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में शेयर बाजार के आईपीओ में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने की सलाह दी जा रही थी। शुरुआत में साइबर ठगों ने मामूली रकम निवेश कराकर फायदा दिया। फिर बड़े आईपीओ में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा दिया। ठगों ने ज्यादा लॉट में निवेश करने की सलाह दी। इसके बाद गुरुद्वारा शाखा पहुंचकर रिटायर्ड अफसर 5.50 लाख रुपए साइबर ठगों द्वारा भेजे गए बैंक खाते में जमा कराने वाले थे।

पश्चिम बंगाल का खाता देख अकाउंटेंट को हुई शंका
एसबीआई गुरुद्वारा शाखा शिवपुरी के अकाउंटेंट संजय वर्मा ने खाता चेक किया तो वह पश्चिम बंगाल के रामपुर घाट गांव का निकला। उन्होंने तुरंत मैनेजर अविनाश यादव को जानकारी दी। इसके बाद साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट को सूचित किया। साइबर सेल प्रभारी आरक्षक के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप से अफसर जुड़े थे, उसमें शामिल सभी नंबर बंद थे। केवल ऑडियो कॉल और चैट चालू थे। मोबाइल नंबरों की लोकेशन पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक और अन्य राज्यों की निकली।

साइबर सेल ने आर्मी अफसर को समझाया और ठगी की आशंका जताई। किसी तरह उन्हें 5.50 लाख रुपए जमा करने से रोका। अगले दिन संबंधित आईपीओ 123 प्रतिशत पर खुला, जबकि ठगों ने 300 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर अपने खाते में रकम जमा कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed