{"_id":"67dbf70d703536dd0f064b38","slug":"shivpuri-tantrik-ke-karan-bacche-ki-maut-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2744192-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: तांत्रिक ने जिस मासूम को दागा था उसकी मौत, परिजन गुपचुप गांव लाए और दफनाया, नहीं कराया पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: तांत्रिक ने जिस मासूम को दागा था उसकी मौत, परिजन गुपचुप गांव लाए और दफनाया, नहीं कराया पीएम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
तांत्रिक ने जिस मासूम को दागा था, उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजन गुपचुप गांव लाए और मासूम को दफना दिया और पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया।
मां की गोद में मृतक मासूम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में एक छह महीने के बच्चे को तांत्रिक द्वारा झाड़ू फूंक के चक्कर में धोनी से जलाने वाले तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब संबंधित बच्चे की भी मौत हो गई है। इस पूरे केस में अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ही ली।
Trending Videos
कोलारस स्थित खैरोना गांव निवासी छह महीने के बालक को अंधविश्वास के चलते उसके माता पिता ने एक तांत्रिक से आग से धुनी दिलाई। घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी और गाल व होंठ पर भी गहरे जख्म थे। पहले बच्चे को जिला अस्पताल फिर ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BSF के आईजी का हार्टअटैक से निधन, ग्वालियर के टेकनपुर में पदस्थ थे IG राजेश शर्मा
इलाज के दौरान हो गई मौत
मंगलवार को मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई न कराते हुए गुपचुप अपने गांव आ गए और शव को दफना दिया। बुधवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी लगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
बताया जा रहा है कि बच्चे के परिजन ने शव का पीएम नहीं कराया और न ही सूचना दी। कोलारस थाना प्रभारी टीआई रवि चौहान ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों के द्वारा गुपचुप गांव में दफना दिया। परिजन से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी तांत्रिक पर केस दर्ज कर जेल पहले ही भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: किन्नरों ने चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी, वजह ये बताई जा रही
शिवपुरी इलाज कराने आए तब मामला खुला
यह घटना 13 मार्च की है। जब शिवपुरी के ग्राम खैराना व हाल शिवपुरी निवासी आदेश धाकड़ अपने छह महीने के बच्चे मयंक को दिखाने के लिए जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी के पास आया था। यहां पर जब डॉक्टर ने बालक के जले हुए गाल, होंठ व दोनों आंखों को देखा तो पता चला कि दोनों आंखों की कॉनियां सफेद होने के कारण रोशनी चली गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X