सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The PWD EE who was honored by the Energy Minister, committed a scam of Rs 7 crores

Shivpuri: PWD के जिस EE को ऊर्जा मंत्री ने किया सम्मानित, उसी ने किया 7 करोड़ का घोटाला, FIR के बाद निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी पीडब्ल्यूडी में 7 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव निलंबित किए गए। जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पूर्व में उन्हें सम्मानित किए जाने पर भी सवाल उठे हैं। अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग जारी है।

The PWD EE who was honored by the Energy Minister, committed a scam of Rs 7 crores
प्रभारी मंत्री से सम्मानित लेते हुए विवादित और निलंबित ई ई
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के पीडब्ल्यूडी विभाग में सात करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने कार्रवाई की है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1 कार्यपालन यंत्री धर्मेन्द्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos


बता दें कि शिवपुरी पीडब्ल्यूडी क्रमांक एक के ईई धर्मेंद्र यादव को बीते 26 जनवरी को शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया था। अब सोशल मीडिया पर उनके सम्मान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जिन्होंने करोड़ों रुपए का घोटाला किया, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई उनका 26 जनवरी पर किस आधार पर सम्मानित किया गया था। लोगों का कहना है कि इस सम्मान का प्रस्ताव भेजने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में एफआईआर दर्ज होते ही गिरी गाज
ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने शिवपुरी जिले के कार्यपालन यंत्री, लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक-1 धर्मेन्द्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। सात करोड़ 15 लाख 911 के गबन में धर्मेंद्र यादव की भूमिका सामने आई है। इस घोटाले के आरोपियों पर शिवपुरी में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। यादव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी रहेगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर ने कमिश्नर को भेजा था प्रतिवेदन
शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने जांच प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा था। इस प्रतिवेदन में बताया कि कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग खण्ड क्रमांक 1 धर्मेन्द्र यादव ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक 7 करोड़ 15 लाख 75 हजार 911 पांच खातों में हस्तांतरित किए। कार्यपालन यंत्री, संभागीय लेखाधिकारी, सहायक वर्ग 3 एवं आउटसोर्स कंपनियों के ऑपरेटर्स के साथ चार अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई।

गैंगमैनों के लिए आई 7 करोड़ की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की
डिप्टी कलेक्टर अनुपम शर्मा ने अपनी जांच में बताया है कि 7 करोड़ के गबन में आरोपी बनाए गए सभी आरोपियों ने वर्ष 2018 से लेकर 2023 के बीच शासकीय खजाने को चपत लगाकर आर्थिक हानि पहुंचाई है। कार्यपालन यंत्रियों पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया और इनकी लापरवाही व संलिप्ता के कारण शासन को 7 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed