सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri track palta di ki maut huee

Shivpuri News: मां-बेटी कच्चे मकान में अलाव ताप रहे थे तभी ट्रक आकर घर पर पलटा, दबने से दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के लुधावली बाईपास पर लहसुन से भरा ट्रक तेज गति से बेकाबू होकर कच्चे मकान पर पलट गया, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। आईटीबीपी और पुलिस ने राहत कार्य किया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

shivpuri track palta di ki maut huee
शिवपुरी लुदावली बाईपास पर पलटा ट्रक
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लुधावली बाईपास पर दर्दनाक हादसा हुआ। लहसुन से भरा एक ट्रक (क्रमांक RJ 11 GC 9423) तेज गति से बेकाबू होकर रोड किनारे बने कच्चे मकान पर पलट गया। हादसे में मकान में रह रही हरकंवर आदिवासी और उनकी बेटी सरोज आदिवासी की मौत हो गई, जबकि काजल और नवल नामक दो अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

लुधावली बाईपास, जो अब अपेक्षाकृत कम इस्तेमाल होता है, के पास कुछ कच्चे मकान बने हैं। यह ट्रक तेज गति से गुजरते हुए अचानक बेकाबू होकर अमर आदिवासी के परिवार के मकान पर पलट गया। हादसे के दौरान मां और बेटी ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मकान में मौजूद अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पास स्थित आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने राहत कार्य किया और मकान के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ट्रक की तेज गति के कारण हुआ।

यह पुराना बायपास है जहां दिन के समय कम वाहन चलते हैं। बावजूद इसके, भारी ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने तेज गति और अनियंत्रित वाहनों की समस्या को उजागर किया है। प्रशासन से स्थानीय लोग सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed