{"_id":"67d82383e7fe96e88e00aaba","slug":"shivpuri-two-stop-ko-mila-medal-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2733885-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: पूर्व SDOP अजय भार्गव और देवेन्द्र सिंह को मिला कर्मवीर योद्धा मेडल, एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: पूर्व SDOP अजय भार्गव और देवेन्द्र सिंह को मिला कर्मवीर योद्धा मेडल, एसपी ने किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा "कर्मवीर योद्धा पदक" दिया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी अजय भार्गव (शिवपुरी) और एसडीओपी देवेन्द्र सिंह कुशवाह (पिछोर) को उनकी सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया।
एसपी ने मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में पदस्थ रहे दो पूर्व एसडीओपी क्रमश: सेवानिवृत एसडीओपी अजय भार्गव और देवेन्द्र सिंह कुशवाह को कर्मवीर योद्धा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने यह मेडल दोनों अफसरों को प्रदान किए। कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत एसडीओपी अजय भार्गव और देवेन्द्र सिंह कुशवाह को कार्यालय में आमंत्रित कर कर्मवीर योद्धा मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- बजट चर्चा में कांग्रेस ने कहा एक साल में राजकोषीय घाटे में 25% का अंतर, मंडला मामले मे किया वॉकआउट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक दिए जा रहे हैं। उक्त क्रम में जिला शिवपुरी से कोरोना काल में पदस्त रहे सेवानिवृत हो चुके एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव और एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अजय भार्गव एवं देवेन्द्र सिंह कुशवाह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित कर सोमवार को कर्मवीर योद्धा मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, सूबेदार स्टेनो अशीष पटेरिया उपस्थित रहे।

कमेंट
कमेंट X