सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shock to Congress in Guna Sumer Singh joins BJP Digvijay Singh Jyotiraditya Scindia

MP News: गुना में कांग्रेस को एक और झटका, दिग्विजय के करीबी सुमेर सिंह BJP में शामिल, सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Sumer Singh Join BJP: गढ़ा राजघराने के मुखिया सुमेर सिंह राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये से नाराज बताए जा रहे थे। चर्चा है कि इसी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Shock to Congress in Guna Sumer Singh joins BJP Digvijay Singh Jyotiraditya Scindia
गढ़ा राजघराने के मुखिया सुमेर सिंह भाजपा में शामिल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Sumer Singh Join BJP: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ गुना में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्विजय के करीबी और गढ़ा राजघराने के मुखिया सुमेर सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुमेर सिंह गढ़ा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य और गुना जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनका नाम बमौरी से कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदारों में भी शामिल हुआ था। 

Trending Videos


बताया जा रहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये से नाराज होकर सुमेर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले कुछ दिन पहले सुमेर सिंह और उनके पुत्र ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर चर्चा की थी। इसके बाद से सुमेर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। बुधवार को सुमेर सिंह भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि कांग्रेस के कुछ और बड़े नेता जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी के एक बड़ा झटका हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed