फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man who had gone to immerse the idol of Maa Durga in Tikri died

Sidhi News: टिकरी में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने गए एक युवक की हुई मौत, नदीं में डूब गया था

Sat, 12 Oct 2024 10:45 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 10:45 PM IST
सार

MP: मूर्ति का विसर्जन करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। माता की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वह नहाने के लिए कुछ दूर पर चला गया, लेकिन जैसे ही कुछ दूर गया तो तेज बहाव की वजह से वह बहता चला गया

विज्ञापन
A young man who had gone to immerse the idol of Maa Durga in Tikri died
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीधी जिले के ग्राम टिकरी में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। माता की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वह नहाने के लिए कुछ दूर पर चला गया, लेकिन जैसे ही कुछ दूर गया तो तेज बहाव की वजह से वह बहता चला गया और उसकी नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई। जानकारी लगते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन उसके शव का पता नहीं चला। जहां जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। जहां कड़ी मशक्कत के बाद उसे 9:30 बजे बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला आज शनिवार की देर शाम का बताया गया है। शाम 6 बजे मूर्ति विसर्जन करने के बाद नहाने के लिए ग्राम परासी का रहने वाला रिंकू यादव (22) गया हुआ था। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और वह नदी के तेज बहाव में बहता चला गया। आसपास के लोग बचाने के लिए नदी में कूदे है, लेकिन उसे बचा न पाए। इसके बाद 3 घंटे तक उसके शव का पता नहीं चल पाया था। जहां एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से उसके शव को 9:30 के बाद बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर टिकरी चौकी प्रभारी एएसआई प्रमोद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना जैसे ही घाटी, हमने तत्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। जहां मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही मृतक के पिता भाई लाल यादव को सूचना दी गई है और वह मौके पर पहुंच गए हैं और उन्हें शव को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed