{"_id":"677e9a057c71dd176c0911ca","slug":"chief-ministers-public-welfare-campaign-camp-was-organized-in-the-presence-of-mla-80-beneficiaries-will-be-benefited-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2501064-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: विधायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन, 80 हितग्राही होंगे लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: विधायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन, 80 हितग्राही होंगे लाभांवित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
विधायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का आयोजन हुआ। इसके तहत 80 हितग्राही लाभांवित होंगे।
शिविर का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत बुधवार के दिन शाम पांच बजे धौहनी विधायक कुंवर सिहं टेकाम की उपस्थित में शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत रौहाल लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
Trending Videos
जहां धौहनी विधायक कुंवर सिहं टेकाम ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गरीब परिवार को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन करवा रहे हैं। पंचायत स्तर पर हर समस्या का निराकरण हो, लोगों को लाभ मिले। इसके लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच सूर्य किरण सिंह सहित कुसमी विकास खण्ड के समस्त विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिविर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किया है। कुल मिलाकर 80 आवेदन इस शिविर में पहुंचे। जहां विधायक की मौजूदगी में ही 50 आवेदन का निराकरण अधिकारियों ने मौके पर ही कर दिया है। शिविर में आए हुए बचे आवेदन में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से हित लाभ पहुंचाने के लिए विभाग प्रमुख ने आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किए हैं।
इन आवेदनों का हुआ निराकरण
इसमें से विभिन्न प्रकार जैसे पेंशन, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनाने, वारिशाना में नाम जोड़ने, आधार ई-केवाइसी कराने जैसे अलग-अलग योजनाएं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करेंगे।

कमेंट
कमेंट X