{"_id":"6725e4b3d00eabaa960d7172","slug":"crocodile-entered-the-village-son-gharial-team-rescued-it-safely-and-released-it-in-son-river-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2274945-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: गांव में घुसा मगरमच्छ, सोन घड़ियाल की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: गांव में घुसा मगरमच्छ, सोन घड़ियाल की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
Sat, 02 Nov 2024 02:57 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:57 PM IST
सार
Sidhi News: तिलई हटवा में आज शनिवार के दिन दोपहर करीब 12 बजे नदी के रास्ते से 5 फीट का मगरमच्छ अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम और सोन घड़ियाल अभ्यारण की टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के अंतर्गत सोन घड़ियाल अभ्यारण्य स्थित है। जहां अभ्यारण्य में मगरमच्छ और घड़ियालों की संख्या निरंतर बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं इस तरह यहां सैलानी भी मध्य प्रदेश के इस छोटे से इलाके में इनका दीदार करने के लिए आते हैं। ऐसे में अब संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ नदी में विचरण करते समय वे खाने की लालच में रिहायशी इलाकों में भी घुस जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों के लिए अब परेशानी का सबब भी वह बन जाते हैं।
जिले के ग्राम तिलई हटवा में आज शनिवार के दिन दोपहर करीब 12 बजे नदी के रास्ते से 5 फीट का मगरमच्छ अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का भी सबब यह मगरमच्छ बना रहा। गांव के रहने वाले राधेश्याम कुशवाहा ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी है। जिसके बाद वन विभाग की टीम और सोन घड़ियाल अभ्यारण की टीम को मौके पर भेजा गया। अब इस दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर वन विभाग के वनपाल पंकज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मगरमच्छ खाने की लालच में रिहायशी इलाके में घुस गया था, लेकिन उसने किसी भी इंसान या अन्य जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाया है और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।