फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of 18 year old girl found in Kodaura

Sidhi News: घर में सो रही युवती का शव घर के बाहर संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 03 Oct 2024 07:23 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 18 year old girl found in Kodaura
मर्डर के वक्त की फोटो
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदौरा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव घर के बाहर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हमारी बेटी घर के अंदर थी और शाम को हम लोग सब कोई सो गए थे। इसके बाद क्या हुआ इस विषय की जानकारी हम लोगों को नहीं हुई और हमारी बेटी घर के बाहर मृत अवस्था पर मिली। वहीं युवती का नाम सोनू पटेल पिता हिचराज पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी कोदौरा बताया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी ने बेटी की हत्या की है। पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करना चाहिए।
विज्ञापन


इधर घटना की जानकारी मिलते ही अमिलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। पूरे मामले को लेकर अमिलिया थाने में पदस्थ एसआई इंद्राज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अमिलिया अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मर्डर के वक्त की फोटो

घटनास्थल पर मिली युवती की जूतियां

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed