{"_id":"6707b38085d914fa0e0203ca","slug":"dead-body-of-unknown-person-found-hanging-on-trees-behind-the-famous-maa-jhadwa-devi-maharani-temple-police-investigating-the-case-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2199984-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे अज्ञात व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव, मामले की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे अज्ञात व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव, मामले की जांच कर रही पुलिस
Thu, 10 Oct 2024 05:07 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:07 PM IST
सार
मां झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। सीधी पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पेड़ पर लटका शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत प्रसिद्ध मां झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। पेड़ पर लटकता हुआ शव गुरुवार सुबह सात बजे दिखाई दिया। उसके पास नगर परिषद चुरहट के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों की संख्या में लोग वहां उसे देखने के लिए पहुंच गए। लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचानने में समर्थ नहीं हुआ। इसके बाद डायल 100 सहित पुलिस कर्मियों को इस घटनाक्रम की सूचना दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि मामले की जानकारी मिलते ही डायल 100 की टीम और चुरहट पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों ने यह सूचना दी थी कि झदवा देवी महारानी मंदिर के पीछे एक शव पेड़ से लटकता हुआ दिखाई दिया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए हमने सभी थानों में फोटो भिजवा दी है। उसकी पहचान और भी सूचना तंत्र के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
