{"_id":"670252f9c885ef16db0e0641","slug":"sidhi-news-accused-wanted-to-renovate-the-temple-arrested-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2185543-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: रातों रात उठा ले गए पूरा मंदिर, गिरफ्तारी होने पर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: रातों रात उठा ले गए पूरा मंदिर, गिरफ्तारी होने पर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर होश उड़ जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Sidhi News: सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में मंदिर की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, लेकिन जानकारी में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर को इसलिए वहां से लोगों ने उठाना चाहा, क्योंकि उन्हें मंदिर का जिर्णोद्धार करना था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले की आदिवासी अंचल कुसमी में मंदिर की चोरी की घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी। जहां उसके बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है। गांव के सरपंच सूर्य किरण सिंह ने जब खुद मंदिर के स्थान पर फिर से खुदाई की तब मंदिर के अवशेष वहां पर मिले। इसके बाद 10 फीट और नीचे खुदाई की गई तो मूर्ति भी मां की निकलकर सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और जांच में सभी शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो जेसीबी के चालक हैं तो दो अन्य लोगों को पुलिस ने इसमें अपराधी माना है, जिनके कहने पर जेसीबी के द्वारा मंदिर को उठाने का प्रयास किया जा रहा था।
वहीं आरोपी अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी एक बहुत बड़ी मन्नत थी जो पूरी हो गई थी। मैंने मां कालिका से मांगा था, जिसे मां कालिका ने पूरा किया था। इसके बाद मैने मंदिर के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से वहां पर खुदाई की और मंदिर का पुनर्निर्माण करना चाहता था। लेकिन मंदिर की खुदाई करते समय मंदिर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मैं वहां से डर कर भाग गया और लोगों ने यह अफवाह उड़ा दी कि मैंने मंदिर की चोरी कर ली है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंदिर की चोरी की घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के सारे अवशेषों को ढूंढ लिया गया है एवं मूर्ति को भी खोज लिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X