Sidhi News: थाने में कैद दो आरोपी फरार, एक को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में बंद थे; सीधी पुलिस की हो रही किरकिरी
सीधी एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा ने कहा कि फरारह हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो जाएगी। मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कर्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के कमर्जी थाने से एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद से सीधी पुलिस की चारों ओर किरकिरी हो रही है। यह घटना 23 अक्टूबर की है, जब नशीली कफ सिरप बेचते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने के बाद उनके सामान को जब्त किया गया। लेकिन, रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी हिरासत से फरार हो गए। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी रही, 24 अक्टूबर की देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।
दरअसल, यह पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कमर्जी का है, जहां अवैध मादक पदार्थों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सागर सिंह (21) और सचिन सिंह (18) को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से तलाशी में 110 शीशियां कोडीन फॉस्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत 19,800 रुपये थी। सभी शीशियों को जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था।
सीधी एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा ने जानकारी दी कि एक आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कर्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कौन है और कौन सा आरोपी अभी फरार है।
