{"_id":"67a4602593abaaac9e0b1c9b","slug":"two-members-of-the-same-family-fought-together-over-a-dispute-over-old-money-transactions-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2598731-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद, परिवार के दो लोगों ने मिलकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद, परिवार के दो लोगों ने मिलकर युवक को पीटा
Thu, 06 Feb 2025 01:45 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:45 PM IST
सार
थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस ने बताया कि शिव बहादुर केवट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले की बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब शिव बहादुर केवट अपने घर से सामान लेने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 3000 रुपए के लेन-देन के विवाद में सचिन केवट और बड़कवा केवट ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। लाठी और डंडे से बुरी तरह पीटने के बाद मरणासन्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3000 रुपए लिए थे उधार
शिव बहादुर केवट ने बताया कि तीन साल पहले उसने सचिन केवट से 3000 रुपए उधार लिए थे, जिसे वह धीरे-धीरे चुका रहा था। गुरुवार को अमरपुर के पीपल के पास सचिन और बड़कवा केवट ने उस पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने बहरी थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
केस दर्ज किया