{"_id":"67b04b90c0c055a4940af0ca","slug":"woman-worried-about-getting-fir-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2629772-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया शोषण, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया शोषण, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म
Sat, 15 Feb 2025 03:22 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:22 PM IST
सार
महिला का कहना है कि वह 15 दिनों से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। अब उसने एसपी कार्यालय में पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जहां उसे जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र की एक महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 15 दिनों से भटक रही है। लेकिन, उसकी शिकायत अब तक दर्ज नहीं की गई है। अब पीड़िता महिला ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। साल 2024 में महिला के पिता ने उसकी शादी कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद भी आरोपी ने महिला के निजी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। आरोपी कभी महिला को इंदौर तो कभी बैढ़न बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अमिलिया थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां महिला अधिकारी न होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। उसे महिला थाने में जाने की सलाह दी गई, लेकिन वहां भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि वह 15 दिनों से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला थाने में उसकी शिकायत की पावती भी नहीं दी गई। अंततः उसने एसपी कार्यालय में पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जहां उसे जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
केस दर्ज कर लिया गया है
अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे का कहना है कि महिला जब शिकायत देने आई थी, तब महिला अधिकारी उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उसे महिला थाने भेजा गया। उसने थाने में दुष्कर्म के बारे में नहीं कहा था, बल्कि आरोपी युवक से शादी कराने की मांग की थी, जो संभव नहीं था। इसलिए मैंने उसे महिला कांस्टेबल के साथ महिला थाने भेज दिया था। हालांकि, जमोड़ी थाने में महिला की शिकायत पर FIR दर्ज हो गई है।
